Thursday, 28 May 2020

1784 का पिट्स इंडिया एक्ट -

रेग्यूलेटिंग एक्ट , 1773 की कमियों को दूर करने के लिए ब्रिटिश संसद ने एक संशोधित अधिनियम 1781 में पारित किया , जिसे एक्ट ऑफ सैटलमेंट के नाम से भी जाना जाता है । इसके बाद एक अन्य महत्वपूर्ण अधिनियम पिट्स इंडिया एक्ट , 1784  में अस्तित्व में आया ।
अधिनियम की विशेषताएं-
1 - इसने कंपनी के राजनैतिक और व्यापारिक कार्यों को अलग - अलग कर दिया ।
2 - इसने निदेशक मंडल को कंपनी के व्यापारिक मामलों के अधीक्षक की अनुमति तो दे दी लेकिन राजनैतिक मामलों के प्रबंधन के लिए नियंत्रण बोर्ड (बोर्ड ऑफ कंट्रोल ) नाम से एक नया निकाय बनाया गया । इस प्रकार द्वैध शासन व्यवस्था का शुभारंभ किया गया।
3 - नियंत्रण बोर्ड को यह शक्ति थी कि वह ब्रिटिश नियंत्रण भारत में सभी नागरिक , सैन्य सरकार व राजस्व गतिविधियों का अधीक्षक एवं नियंत्रण करें ।
     इस प्रकार , यह अधिनियम दो कारणों से महत्वपूर्ण था - 
1 - भारत में कंपनी के अधीन क्षेत्र को पहली बार " ब्रिटिश अधिकार क्षेत्र " कहा गया ।
2 - ब्रिटिश सरकार को भारत में कंपनी के कार्यों और प्रशासन पर पूर्ण नियंत्रण प्रदान किया गया ।

मेकियावली

मेकियावली का जन्म इटली के नगर फ्लोरेंस में एक सामान्य परिवार में सन् 1469 में हुआ था। उसको कोई उच्च शिक्षा तो नहीं दी गई पर लैटिन भाषा का अ...