बजट प्रशासन में प्रत्येक स्तर पर ज़रुरी होता है । यह वित्तीय संतुलन को बनाए रखता है तथा सीमित संसाधन होने के बावजूद लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक होता है ।
बजट किसी राष्ट्र की आर्थिक स्थिति का पूर्ण वर्णन करता है ।
एक अच्छे बजट में निम्नलिखित बातों का होना आवश्यक होता है -
१ - बजट सिर्फ एक वर्ष का होना चाहिए ।
२ - बजट हमेशा संतुलित होना चाहिए ।
३ - बजट स्पष्ट और नकद आधार पर तैयार होना चाहिए ।
४ - बजट में राजस्व व पूंजीगत भाग अलग-अलग होना चाहिए।